जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन नदी में गिरा, 7 जवानों ने गंवाई जान, कई घायल

जवानों से भरी बस लद्दाख में श्योक नदी में गिर गई। हादसे में सेना के 7 जवानों की मौत हो गई है। कई घायल जवानों अस्पताल में भर्तीय कराया गया है।

Uttarakhand

जम्मू

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई। हादसे में 19 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर लेह पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान चलाया। घायलों को एयरलिफ्ट कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना के वाहन में कुल 26 जवान मौजूद थेक। ये वाहन परतापुर से सब-सेक्टर हनीफ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान इसके श्योक नदी में गिर जाने से सात जवानों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि ये हादसा वाहन के सड़क से फिसल जाने के कारण हुआ है। वाहन सड़क से फिसलकर तकरीबन 50 से 60 फीट नीचे श्योक नदी में जा गिरा। घटना के बाद सभी 26 जवानों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 7 जवानों की मौत की पुष्टी हुई, जबकि बाकी सैनिकों का इलाज किया जा रहा है।

दुर्घटना पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।”

Uttarakhand

Uttarakhand

 

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *