चम्बा : धराली में हाल ही में आई भीषण आपदा के बाद मदद के हाथ आगे बढते जा रहे हैं। कार्मल स्कूल प्रबंधन ने राहत सामग्री धराली के प्रभावितों के लिए भेजी है, जिसमें राशन, कपड़ा आदि जरूरी सामान था।
सेमवार को राहत सामग्री के वाहन को पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला और प्रधान अनिता कोठारी ने सामान से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर धराली उत्तरकाशी के लिए रवाना किया। यह सामान स्कूल प्रबंधन, अध्यापक, अभिभावक और छात्र-छात्राओं के माध्यम से एकत्रित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य बिनु और मैनेजर फिलिप ने सभी अध्यापकों और छात्र छात्राओं को इस नेक काम में अपनी भागीदारी निभाने पर धन्यवाद दिया।