आज का पंचांग: मन को विश्राम दीजिए, तन सही विश्राम कर सकेगा

पंडित उदय शंकर भट्ट

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

कर्म और श्रम में फर्क है। कर्म तो आप कुछ ना करें तो भी एक कर्म है। लेकिन जब कर्म किसी विशेष उद्देश्य के साथ प्रकृति ने जो क्लॉक बनाई है, उसको मानकर किया जाता है तो श्रम कहलाता है। श्रीराम श्रम करने के मामले में बेजोड़ थे, लेकिन वे अपने चरित्र से सिखाते हैं कि विश्राम भी किया जाना चाहिए।

एक पंक्ति लिखी है तुलसीदास जी ने- ‘हरन सकल श्रम प्रभु श्रम पाई। गए जहां सीतल अवरांई।’ संसार के सभी श्रमों को हरने वाले प्रभु ने हाथी, घोड़े आदि बांटने में श्रम का अनुभव किया और श्रम मिटाने को वहां गए, जहां शीतल अमराई थी।

श्रम तो राम करते ही थे, लेकिन उसके साथ विश्राम भी करते थे। विश्राम का अर्थ है श्रम हटा और ऐसा विश्राम आया, जो दोबारा श्रम करने में प्रोत्साहित करे। श्रम तब हटता है, जब मन गिरता है। मन बहुत भागता है। और मन जब बहुत अधिक श्रम कर लेता है तो अवसाद नाम की बीमारी आ जाती है। इसलिए मन को भी विश्राम दीजिए, तब तन सही विश्राम कर सकेगा।

  1. विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
  2. शक सम्वत – 1947, विश्वावसु
  3. पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
  4. अमांत – ज्येष्ठ

तिथि

  1. शुक्ल पक्ष चतुर्थी   – May 29 11:18 PM – May 30 09:23 PM
  2. शुक्ल पक्ष पंचमी   – May 30 09:23 PM – May 31 08:15 PM

नक्षत्र

  1. पुनर्वसु – May 29 10:38 PM – May 30 09:29 PM
  2. पुष्य – May 30 09:29 PM – May 31 09:07 PM

करण

  1. वणिज – May 29 11:18 PM – May 30 10:15 AM
  2. विष्टि – May 30 10:15 AM – May 30 09:23 PM
  3. बव – May 30 09:23 PM – May 31 08:43 AM

योग

  1. गण्ड – May 29 03:46 PM – May 30 12:56 PM
  2. वृद्धि – May 30 12:56 PM – May 31 10:43 AM

वार

  1. शुक्रवार

त्यौहार और व्रत

  1. वरद चतुर्थी

सूर्य और चंद्रमा का समय

  1. सूर्योदय – 5:45 AM
  2. सूर्यास्त – 7:03 PM
  3. चन्द्रोदय – May 30 8:36 AM
  4. चन्द्रास्त – May 30 10:42 PM

अशुभ काल

  1. राहू – 10:44 AM – 12:24 PM
  2. यम गण्ड – 3:44 PM – 5:23 PM
  3. कुलिक – 7:25 AM – 9:04 AM
  4. दुर्मुहूर्त – 08:24 AM – 09:18 AM, 12:51 PM – 01:44 PM
  5. वर्ज्यम् – 10:03 AM – 11:34 AM, 05:22 AM – 06:57 AM

शुभ काल

  1. अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:51 PM
  2. अमृत काल – 07:10 PM – 08:42 PM
  3. ब्रह्म मुहूर्त – 04:08 AM – 04:56 AM

आनन्दादि योग

  1. लुम्ब Upto – 09:29 PM
  2. उत्पात

सूर्या राशि

  1. सूर्य वृषभ राशि पर है

चंद्र राशि

  1. चन्द्रमा मई 30, 03:42 PM तक मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा

चन्द्र मास

  1. अमांत – ज्येष्ठ
  2. पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
  3. शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – ज्येष्ठ 9, 1947
  4. वैदिक ऋतु – ग्रीष्म
  5. द्रिक ऋतु – ग्रीष्म

Auspicious Yogas

  1. सर्वार्थसिद्धि योग – May 29 10:38 PM – May 30 09:29 PM (Punarvasu and Thursday)

Chandrashtama

  1. 1. Vishaka Last 1 padam, Anuradha , Jyeshta

आज का भगवद् चिंत

सलाह और सफलता

हमारे जीवन में किसी जीते हुए व्यक्ति का अनुभव अनमोल और आवश्यक है लेकिन किसी हारे हुए की सलाह भी बड़ी महत्व की होती है। हारे हुए को लक्ष्य की प्राप्ति भले न हुई हो लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए उसके द्वारा किया गया संघर्ष भी बहुत बड़ी प्रेरणा प्रदान कर जाता है। लक्ष्य की ओर संघर्ष पथ पर बढ़ते हुए कठिनाइयों के पड़ावों से प्राप्त उसके अनुभव भी जीवन को बहुत कुछ सिखा देते हैं।

विजयी व्यक्ति का अनुभव अवश्य ही विजय की सीख प्रदान करता है लेकिन हारे हुए व्यक्ति की सलाह से ही समझ आता है कि क्या-क्या गलतियाँ रही अथवा हार के क्या-क्या कारण रहे, जिनसे बचकर अब लक्ष्य तक पहुँचा जा सके। हारे हुए व्यक्ति से सलाह लेकर, जीते हुए व्यक्ति से अनुभव लेकर और स्वयं की बुद्धिमत्ता का प्रयोग करने वाला व्यक्ति जीवन पथ में कभी भी असफल नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *