दुःखद : नहीं रहे प्रधानाचार्य राज्यपाल सिंह परमार, शोक

Uttarakhand

हिमशिखर ब्यूरो

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच शादी-समारोह में शामिल होना एक प्रधानाचार्य के जीवन पर भारी पड़ गया। राजकीय इंटर कालेज मंदार में तैनात प्रधानाचार्य राज्यपाल सिंह परमार पिछले सप्ताह एक शादी में शामिल होने के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए। शुक्रवार को उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जाखणीधार के कोट गांव निवासी राज्यपाल सिंह परमार ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा राजकीय इंटर कालेज चंबा से ग्रहण की। उच्च शिक्षा स्वामी रामतीर्थ परिसर पुरानी टिहरी से हुई। इसके बाद उनकी प्रथम नियुक्ति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दमदेवल में हुई। अभी वर्तमान में राज्यपाल सिंह परमार राजकीय इंटर कालेज मंदार में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात थे। इसी वर्ष उनका रिटायरमेंट भी होना था। लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था।

Uttarakhand Uttarakhand

शादी में शामिल होना पड़ा भारी
प्रधानाचार्य राज्यपाल सिंह परमार एक सप्ताह पूर्व अपने रिश्तेदारों की शादी में सम्मिलित होने के लिए गए थे। शादी कार्यक्रम में जाते ही उन्हें बुखार आ गया और उनकी तबियत बिगड़ गई। जिस पर उनका तुरंत उपचार शुरू हुआ। जांच के बाद पता चला कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

कुछ गाइड लाइन का पालन करने को नहीं तैयार
कोरोना काल में इन दिनों शादी-विवाह की धूम मची हुई है। लेकिन हैरानगी की बात यह है कि कई लोग शादी कार्यक्रमों में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसा तब है कि जब एक छोटी सी गलती में कोरोना चपेट में ले सकता है। इसलिए जरूरी होने पर ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होएं।