राफ्टिंग करने वालों की मिलेगी सुरक्षा, एंबुलेंस वर्दी पर लगानी होगी नेम प्लेट

Uttarakhand

नरेंद्रनगर। गंगा में राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा सुविधा मुहैया कराने हेतु पर्यटकों को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे राफ्टिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।

शनिवार को नरेंद्रनगर तहसील सभागार में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में राफ्टिंग कारोबारियों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Uttarakhand Uttarakhand

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण साहसिक खेलों की गतिविधियां पूर्ण रूप से बंद हैं। इससे राफ्टिंग कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए साहसिक खेल गंगा में राफ्टिंग को खोलने का निर्णय लिया गया है। बताया कि बैठक में जीएनआर कमेटी(गंगा नदी रोटेशन समिति) को राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा हेतु एक एंबुलेंस देने के लिए निर्देशित किया गया है। बताया कि बैठक में जीएनआर कमेटी के बीते वर्षों के आय-व्यय के ब्यौरों के बारे में भी चर्चा की गई।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि ने कहा कि राफ्टिंग संचालकों को अपनी वर्दी पर नेम प्लेट भी लगानी होगी। बैठक में मुनीकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, नरेंद्रनगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे