तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार को होंगे बंद

 

Uttarakhand

रुद्रप्रयाग

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट वैदिक मंत्रोचार और रीति रिवाज के साथ शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जायेंगे। कपाट बंद करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Uttarakhand Uttarakhand

पंच केदार में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ मंदिर के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इस दौरान ब्राह्मणों द्वारा मंदिर के कपाट शीतकाल के बंद करने की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।सुबह दस बजे भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को चंदन, भस्म, पुष्प, अक्षत्त से समाधि दी जाएगी। उसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान तुंगनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये जाएंगे।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद चल विग्रह उत्सव डोली धाम से रवाना होकर विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए प्रथम रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी। 31 को भनकुन में विश्राम करेगी। जबकि 1 नवंबर को आराध्य तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंंदिर विराजमान हो जाएंगे।