जिंदगी सही ढंग से होश से चलती है। होश यानी अवेयरनेस। होश के हत्यारे का नाम है नशा। पिछले दिनों एक खबर चली कि विगत वर्षों में दिवंगत हुए एक अभिनेता को दवा के नाम पर नशा दिया गया। अब यह तो कानून तय करेगा कि देने वाले या लेने वाले में कौन-कितना दोषी है, पर हम भारतीय समाज के लोगों को इस पर गहरा चिंतन करना चाहिए, क्योंकि हमारी नई पीढ़ी के कुछ भटके हुए बच्चे नशे के गलियारों में भविष्य का उजियारा ढूंढने निकले हुए हैं।

Uttarakhand Uttarakhand
Uttarakhand