सुरकंडा देवी रोपवे फिर हुआ बंद

नई टिहरी। 

Uttarakhand

सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का आज 30 अगस्त को दिनभर संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह से सुरकंडा देवी के दर्शनों को आने वाले भक्तों को पैदल दूरी तय करनी पड रही है। रोपवे की सुरक्षा और तकनीकी कारणों की जांच करने के लिए रोपवे प्रोजेक्ट कंपनी ने हर 45 दिन बाद एक दिन शट डाउन रखने का निर्णय लिया है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

सुरकंडा देवी रोपवे के प्लांट मैनेजर निजामुुउददीन सैफी ने बताया कि रोपवे की सुरक्षा की तकनीकी जांच करना आवश्य है। जिसके लिए शटडाउन लिया जाता है। शटडाउन की जानकारी कंपनी की वेबसाइट और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म पर सार्वजनिक की गई है। 31 अगस्त से फिर रोपवे का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा।