बारिश की मार: हेल्गु गाड के समीप गंगोत्री हाईवे बंद, रुक-रुककर गिर रहे हैं पत्थर

उत्तरकाशी।

Uttarakhand

उत्तरकाशी के गंगा घाटी में भारी वर्षा के कारण बुधवार देर सांय को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गू गाड़ के बीच अवरुद्ध हो गया था। लगातार पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण गुरुवार को भी राजमार्ग सुचारू नहीं हो पाया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रास्ते में करीब तीन हजार तीर्थयात्री फंस गए हैं। वहीं, प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने का दावा किया है। अब शुक्रवार को ही हाईवे खुल सकेगा।

गंगोत्री राजमार्ग हेल्गू गाड़ पर एक माह पहले सक्रिय हुआ भूस्खलन जोन लोगों के लिए नासूर बन गया है। मंगलवार दोपहर से लेकर रात दस बजे तक राजमार्ग उक्त स्थान पर अवरुद्ध रहा। बुधवार सुबह मार्ग खोला गया लेकिन शाम बारिश के बाद भूस्खलन जोन फिर सक्रिय हुआ। इसके बाद लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। जिस कारण बुधवार शाम को हाईवे बंद हो गया। आज यात्री गुरुवार शाम तक राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन लगातार पहाड़ी से रुक-रुककर पत्थर गिरने से हाईवे नहीं खुल पाया है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि क्षेत्र में बारिश जारी है।

Uttarakhand Uttarakhand

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गूगाड के पास लगातार भूस्खलन होने के कारण गत बुधवार साय से अवरुद्ध है। यहाँ पर लगातार पत्थर/भूस्खलन होने के कारण मार्ग खोलने का कार्य नहीं हो पा रहा है। मार्ग खोलने हेतु सीमा सड़क संगठन के अधिकारी और मशीनरी तैनात है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने आगे बताया कि यात्रियों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर रूकवाया गया है। हेल्गूगाड से ऊपर लगभग 50 बस, 200-250 छोटे वाहन रुके है तथा विभिन्न स्थानों होटलों आदि में लगभग 2500-3000 यात्री रुके है। पूर्ति विभाग के माध्यम से भोजन/पेयजल आदि की व्यवस्था की जा रही है।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

अपर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी भटवाडी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मौके पर मौजूद है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु उक्त स्थान पर एस०डी०आर एफ०/ पुलिस / मास्टर ट्रेनर त्वरित कार्यवाही दल जनपद आपदा प्रबन्धन मौजूद है। उम्मीद है कि पत्थर गिरना बंद होने पर शुक्रवार को हाईवे खुल जाएगा।