आज का पंचांग और इतिहास: 2 जनवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

हर रोज की तरह हम आज भी लाए हैं आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं।

आज मंगलवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित होता है। अतः इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही हनुमान जी के निमित्त मंगलवार का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा-उपासना करने से साधक के जीवन में व्याप्त दुख और संकट यथाशीघ्र दूर हो जाते हैं। ज्योतिषिय के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर दुर्लभ सौभाग्य योग है। इन योग में हनुमान जी की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:14
सूर्यास्त: 17:36
तिथि: षष्ठी – 17:10 तक
नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी – 11:42 तक
योग: सौभाग्य – 05:33, जनवरी 03 तक
करण: वणिज – 17:10 तक
द्वितीय करण: विष्टि – 06:30, जनवरी 03 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: मंगलवार
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: सिंह – 18:29 तक
सूर्य राशि: धनु
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

Uttarakhand Uttarakhand
तिथि षष्ठी 17:10 तक
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 11:37 तक
प्रथम करण
द्वितीय करण
वणिजा
विष्टि
17:10 तक
30:31 तक
पक्ष कृष्ण
वार मंगलवार
योग सौभाग्य 29:30 तक
सूर्योदय 07:18
सूर्यास्त 17:32
चंद्रमा सिंह
राहुकाल 14:59 − 16:15
विक्रमी संवत् 2080
शक सम्वत 1944
मास पौष
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:05 − 12:46

आज का इतिहास

देश-दुनिया के इतिहास में दो जनवरी की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1757 : रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पर फिर कब्जा कर लिया।
1954 : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्‍न की शुरुआत।
1971 : स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक फुटबाल मैच के बाद भगदड़ मचने से 66 फुटबाल प्रेमियों की मौत हो गई।
1973 : जनरल एस.एच.एफ.जे. मानेकशॉ को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत किया गया।
1980 : ब्रिटेन के सरकारी उपक्रम ‘ब्रिटिश स्टील कॉर्पोरेशन’ में काम करने वाले एक लाख कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पचास साल में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की।
1991 : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे को अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया गया।
1994 : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच 36 घंटे तक चले संघर्ष में 600 से ज्यादा लोग हताहत।
2001 : कुमोय द्वीप और मात्सु द्वीप से एक-एक पर्यटक नौका पहली बार कानूनी तौर पर ताइवान क्षेत्र से चीन की मुख्य भूमि तक पहुंची।

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

पढ़ते रहिए हिमशिखर खबर, आपका दिन शुभ हो…