आज का पंचांग: 1 फरवरी, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज गुरुवार को भी प्रस्तुत कर रहा है आपके लिए पंचांग, जिसको देखकर आप बड़ी ही आसानी से पूरे दिन की प्लानिंग कर सकते हैं।

आज का विचार

आजकल लोग क्या कर रहे है, अपने कामो को कोई नही देखता लेकिन दुसरो लोग क्या कर रहे है, ये हर कोई जानना चाहता है। और उसके कामो में दखल देना सब अपना हक समझते है ये कटु सत्य है।

आज का भगवद् चिंतन

कर्मशील बनें

बिना पुरुषार्थ के हमारे महान से महान संकल्प भी केवल रेत के विशाल महल का निर्माण करने जैसे हो जाते हैं। हमारे पास संकल्प रूपी मजबूत आधारशिला तो होनी ही चाहिए मगर पुरुषार्थ रूपी मजबूत पिलर भी होने चाहिए, जिस पर सफलता रुपी गगनचुम्बी महल का निर्माण संभव हो सके।

वाणी के बजाय कार्य से दिए गए उदाहरण कई ज्यादा प्रभावी होते हैं। कोरा उपदेश भी तब तक कोई काम नहीं आता जब तक उसे चरितार्थ ना किया जाए। प्रत्येक सफल आदमियों में एक बात की समानता मिलती है और वो ये कि उन्होंने केवल वाणी से नहीं अपितु अपने कार्यों से भी उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।

कहना जीवन की माँग नहीं, करना जीवन की माँग है। महत्वपूर्ण ये नहीं कि आप अच्छा कह रहे हैं अपितु महत्वपूर्ण तो ये है कि आप अच्छा कर रहे हैं। इसलिए केवल अच्छा कहना नहीं अपितु अच्छा करना भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 07:10

सूर्यास्त: 18:00

तिथि: षष्ठी – 14:03 तक

नक्षत्र: चित्रा – 03:49, फरवरी 02 तक

योग: धृति – 12:28 तक

करण: वणिज – 14:03 तक

द्वितीय करण: विष्टि – 03:07, फरवरी 02 तक

पक्ष: कृष्ण पक्ष

वार: गुरुवार

अमान्त महीना: पौष

पूर्णिमान्त महीना: माघ

चन्द्र राशि: कन्या – 14:32 तक

सूर्य राशि: मकर

शक सम्वत: 1945 शोभकृत्

विक्रम सम्वत: 2080 नल

तिथि षष्ठी 14:01 तक
नक्षत्र चित्रा 27:42 तक
प्रथम करण वणिज 14:01 तक
द्वितीय करण विष्टि 27:06 तक
पक्ष कृष्ण
वार गुरुवार
योग धृति 12:22 तक
सूर्योदय 07:13
सूर्यास्त 17:55
चंद्रमा कन्या
राहुकाल 13:54 − 15:15
विक्रमी संवत् 2080
शक संवत 1944
मास माघ

धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो

प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *