आज का पंचांग: 3 मार्च, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

सुप्रभातम्,

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलमयी है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रही है। आज फाल्गुन मास  की 20 गते है।

आज का विचार

हमें अपनी आयु से अधिक अपनी छवि का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि, छवि की आयु हमारी आयु से अधिक होती है।

 आज का भगवद् चिन्तन

सहजता और धैर्य 

हमारे जीने की शैली ही जीवन में शांति एवं अशांति का निर्धारण करती है। हम अकारण अपने स्वभाव और व्यवहार से जीवन को अशांत और क्लेशमय बना देते हैं। जीवन में छोटी – छोटी बातें जिनको प्रेमपूर्ण व्यवहार से सुलझाया जा सकता है उन्हें अहम की वजह से हम और अधिक उलझा देते हैं। सहज रहकर ही जीवन को प्रसन्नता और आनन्द से जिया जा सकता है।

सहजता और धैर्य के आश्रय में जिया गया जीवन ही सुखी और सबका प्रिय बन जाता है। यदि जीवन में सहजता एवं धैर्य नाम का सद्गुण नहीं है तो हमारा प्रत्येक पल कष्टमय ही व्यतीत होने वाला है। हम स्थिति- परिस्थिति को नहीं बदल सकते हैं लेकिन अपनी क्रिया – प्रतिक्रिया और अपने स्वभाव को अवश्य बदल सकते हैं। जिस दिन हमारा स्वभाव बदल जाता है उसी दिन से हमारा जीवन बदलना भी प्रारंभ हो जाता है।

आज का पंचांग

सूर्योदय: 06:54 ए एम
सूर्यास्त: 06:22 पी एम
तिथि: सप्तमी – 08:44 ए एम तक
नक्षत्र: अनुराधा – 03:55 पी एम तक
योग: हर्षण – 05:25 पी एम तक
करण: बव – 08:44 ए एम तक
द्वितीय करण: बालव – 08:53 पी एम तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: माघ
पूर्णिमान्त महीना: फाल्गुन
चन्द्र राशि: वृश्चिक
सूर्य राशि: कुम्भ
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल

प्राणियों में सद्भावना हो,

विश्व का कल्याण हो।

गौ माता की जय हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *