उत्तरकाशी से लापता इंजीनियर अमित चौहान ऋषिकेश में सकुशल मिला

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: पिछले एक सप्ताह से उत्तरकाशी से लापता हुए लोक निर्माण विभाग (एनएच) इंजीनियर (जेई) अमित चौहान ऋषिकेश बस अड्डे के पास मिल गया है। पूर्व पालिका अध्यक्ष चंबा विक्रम पंवार ने अमित चौहान के मिलने की पुष्टि की है। 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand
Uttarakhand Uttarakhand

बता दें कि, सुमन कॉलोनी चम्बा, टिहरी गढवाल के निवासी अमित चौहान 12 मई (रविवार) की शाम को लगभग 05 बजे देहरादून से उत्तरकाशी किसी ठेकेदार के कहने पर उनके साथ डुण्डा गये थे, और रात्रि में डुण्डा में ही एक होटल में रूके थे। अगले दिन 13 को प्रातः 8:45 बजे तक उसी होटल के कमरे से बाहर आते हुये सी०सी०टी०वी० कैमरे में आ रहे है, किन्तु उसके बाद उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। अमित चौहान के पिता राजेन्द्र सिंह चौहान ने गुमशुदगी रिपोर्ट कोतवाली उत्तरकाशी में लिखवाई और परिजन अमित चौहान की खोजबीन करने में लगातार लगे हुए थे किन्तु अमित चौहान का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। शनिवार को ऋषिकेश बस अड्डे के पास अमित के मिलने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।