सुप्रभातम्: कुंडली में अशुभ राहु देता है खरनाक कष्ट, समय रहते कर लेने चाहिए शांति के उपाय

राहु एक छाया ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र में राहु का स्थान महत्वपूर्ण बताया गया है। व्यक्ति के जीवन की सफलता में राहु का बड़ा हाथ है। वहीं कुंडली (Kundali) में अगर राहु की स्थिति सही नहीं है तो व्यक्ति को आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई तरह के रोगों का भी सामना करना पड़ता है। 

Uttarakhand

हिमशिखर धर्म डेस्क

राहु कलयुग में लोगो की जिंदगी में अचानक या बड़े उलट फेर करने में सबसे बड़ी और निर्णायक भूमिका निभाता है। कुंडली में खराब राहु इंसान की जिंदगी में अचानक से बहुत खराब फल देता है। कर्ज इतना देता है की उतारने में पुरी जिंदगी भी कम पड़ने लगती है और बीमारियां घर या जीवन में ऐसी देता है की दवाइयां खाने के बावजूद वह बीमारी खत्म नहीं होती है।

कई बार तो लोगो को समस्याएं कुछ और होती है और वे लोग गलत दवाइयां खाते है जिस वजह से साइड एफेक्ट भी बहुत पड़ते है। खराब राहु सबसे पहले इंसान को एक नंबर का झूठा, जिद्दी और गुस्सैल बनाता है। ये लोग बात बात पर गाली गलौज करते है, कई बार इंसान गलत संगत में पड़ कर शराबी या नशेड़ी बनता है और अपने माता पिता को परेशान करता है।

उन्हे दुख देता है या अपने जीवन साथी से अपने भाईयो से लड़ने झगड़ने लगता है, ये लोग कभी भी सुबह समय पर नही उठते है और रात को न समय पर सोते है। इनकी जीवनशैली अस्त व्यस्त रहती है,इनके उठने का नहाने का खाने पीने का और रात को सोने का कोई फिक्स टाइम नही होता है। समय पर जीवन में अच्छे बदलाव और राहु के समाधान नहीं किए तो राहु पूरी लाइफ को भी खराब कर सकता है। आपकी किस्मत कब जागेगी, आपके अच्छे दिन कब आयेंगे ये राहु महाराज की स्थिति से तय होता है।

जब राहु देव मैदान में होते है तो बाकी ग्रह दर्शक दीर्घा में बैठकर तमाचा देख रहे होते है। राहु का बुरा समय आने पर बड़े बड़े धनवान और अमीर लोग कंगाल हो जाते है और उनका काम काज, व्यापार आदि सब खत्म हो जाता है। बड़ी और महंगी गाड़ियों में घूमने वालो को राहु बस स्टैंड और रिक्शा स्टैंड पर लाकर खड़ा कर देता है।

भारी कर्ज के कारण गाड़ी घोड़े, घर बंगला और बाप दादाओं की संपति भी बिकवा देता है। जिन लोग के पास कई कई नौकर हुआ करते थे, जिन्हे काम काज से भोजन करने की फुरसत नहीं मिलती थी। जब बुरा समय आता है राहु महाराज सब कुछ छीन लेते है और इन्हे खाली बैठा देते है निकम्मा बना देता है या नौकर बना कर दूसरो के पास नौकरी तक करवाते है।

राहु इंसान के अहंकार और घमंड को तोड़कर चकनाचूर करता है। राहु इंसान को एक्सपोज करता है,जो भी बुरे कर्म किए होते है राहु का बुरा समय आने पर अचानक से इंसान के रहस्यों को खोल कर बाहर निकालता है और इंसान एक्सपोज हो जाता है।

राहु इंसान के मान सम्मान और इज्जत की धज्जियां उड़ा देता है और उसके नाम की झटके में हवा निकाल देता है और ऐसी बदनामी देता है की वह कलंक जीते जी नही मिट पाता है। राहु बहुत निर्दई और निर्मम है, राहु लावा है। इसको किसी पर कोई रहम या दया नही आती है,जब तक इंसान इसके उपाय नहीं कर लेता हा तब तक तड़पा तड़पा कर मारता है और इंसान को कभी आगे नहीं बढ़ने देता है। राहु ऐसे कष्ट देता है, जैसे घसीट घसीट कर बहुत बुरी तरीके से मार रहा हो। किसी योग जानकार से आप जन्म कुंडली अनुसार सलाह प्राप्त करे और जीवन को समस्याओं से बाहर निकाले।

आप राहु के सामान्य उपाय कर सकते है जिस से राहु का दुष्प्रभाव थोड़ा कम हो सके।

1 जिसका भी राहु खराब होता है और जीवन में बहुत अधिक समस्याएं आ जाती है तब सबसे पहले इंसान को बोलना आधा कर देना चाहिए। प्रतिदिन जितना बोलते हो उसका आधा कर दो।

2 दूसरी बात ये है की आप को कम से कम झूठ बोलना चाहिए, चाहे कलयुग हो सतयुग ग्रहों के नियम नही बदलते हैं। आप जितना ज्यादा सच बोलेंगे आप राहु उतना ज्यादा आपको पॉजिटिव फल देगा और आप जितना अधिक झूठ बोलेंगे आपका राहु आपको उतना बुरा फल देगा, इसलिए सच बोलने की आदत रखे अगर राहु से परेशान हो।

3 अपने ससुराल से, जीवनसाथी से, अपने माता पिता और भाई बहनों से रिश्ता को जोड़ कर रखे। आपके रिश्ते जितने मजबूत होंगे आपका राहु उतना ही अच्छा फल देगा। अगर बहन बेटी से बिगड़ी तो धन के लिए तरसोगे। अगर भाई से बिगड़ी तो कोर्ट केस, खून की बीमारियां और भूमि विवाद आयेंगे।

इसलिए जीवन में आगे बढ़ना है। सुखी और खुशहाल जिंदगी जीना है तो अपने रिश्तों को संभालना सीखो। दूसरो की गलतियों को सहन करना सीखो, माफ करना सीखो।

4 समय पर सुबह उठे और रात को समय पर सोने की आदत बनाएं।
और बाहर की चीजे खाना बंद करे, नशा करना छोड़े और गलत संगत का त्याग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *