आज का पंचांग: कर्तव्य बोध

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी हो, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है।

कृतिका नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 46 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। शुभ योग अपराह्न 02 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार
 पुत्रदा एकादशी व्रत।

आज का भगवद् चिंतन

 कर्तव्य बोध

Uttarakhand Uttarakhand

आप अपने अधिकारों के प्रति सजग रहते हैं, ये अच्छी बात है लेकिन आपको अपने कर्तव्यों का बोध भी अवश्य होना चाहिए। यदि आप एक बेटे हैं तो आपको अपने माँ-बाप के प्रति, आप एक पिता हैं तो आपको अपने बच्चों के प्रति, आप एक पति हैं तो आपको अपनी पत्नी के प्रति, आप एक भाई हैं तो आपको अपने भाई-बहनों के प्रति, आप एक पत्नी हैं तो आपको अपने पति के प्रति और यदि आप एक बहु हैं तो आपको अपने सास-ससुर के प्रति अपने अधिकारों से अधिक अपने कर्तव्यों का ज्ञान होना चाहिए।

जिस घर के लोग अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हैं, उस घर में निश्चित ही स्वर्ग उतर आता है। अपने कर्तव्यों का भान प्रत्येक व्यक्ति को हर स्थिति में होना ही चाहिए, चाहे उसका पद और कद कितना भी बड़ा क्यों न हो। जिस दिन आपको अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों का बोध हो जाएगा उसी दिन आपके द्वारा एक सुखमय एवं आनंदमय जीवन की आधारशिला भी रख ली जाती है।

आज का पंचांग 

Uttarakhand UttarakhandUttarakhand

शुक्रवार, जनवरी 10, 2025
सूर्योदय: 07:15
सूर्यास्त: 17:42
तिथि: एकादशी – 10:19 तक
नक्षत्र: कृत्तिका – 13:45 तक
योग: शुभ – 14:37 तक
करण: विष्टि – 10:19 तक
द्वितीय करण: बव – 21:19 तक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
वार: शुक्रवार
अमान्त महीना: पौष
पूर्णिमान्त महीना: पौष
चन्द्र राशि: वृषभ
सूर्य राशि: धनु
प्रविष्टे/गते: 27