के
भारत को विश्वगुरु बनाने में देवभूमि उत्तराखण्ड की अहम भूमिका है। राज्य में प्राकृतिक ससाधनों का खजाना भरा है। अभी राज्य में कई छुपी हुई संपदाओं को सामने लाने की जरूरत है। देवभूमि में ज्ञान, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र की लंबी परंपरा और गौरवशाली इतिहास रहा है। खास बात यह है कि राज्य के पहाड़ी इलाको में पाली जाने वाली बद्री गाय का दूध दुनिया में सबसे अधिक गुणकारी और निरोगी माना जाता है। बद्री गाय उत्तराखण्ड के गांवो की कृषि और आर्थिकी से सीधे जुडी है। इसी गाय के दूध से बाबा केदारनाथ का भी अभिषेक किया जाता है। इस गाय को किसान और आयुर्वेद से जोड़ने की दिशा में अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है।