चम्बा में 8 फरवरी को आयोजित होगा विराट हिंदू सम्मेलन

चम्बा: नगर में आगामी 8 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के लिए बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कई लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई.


नगर में हिन्दू जागरण की नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज की ओर से सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. 8 फरवरी को पुरानी टिहरी रोड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विराट हिन्दू सम्मेलन के संयोजक पूर्ण सिंह रावत ने बताया कि इस आयोजन हेतु नगर को विभिन्न भागों में बाँटा गया है। जिसमें अनुसाँगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को बडी जिम्मेदारी दी गई है। इस निमित्त प्रत्येक बस्तीयों में बैठक की जा रही हैं तथा जागरण टोलियाँ बनाई गई हैं. नगर में जनजागरण हेतु संचलन प्रभात, संध्या फेरियाँ निकाली जा रही हैं. जिसमें समाज के सभी वर्गो के युवा, पुरुषों एवं महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पूर्ण सिंह रावत को संयोजक, अनिता भट्ट को सहसंयोजक, इन्द्रपाल परमार को समिति का पालक बनाया गया है। अनिल कोठारी, नवजोत तडियाल नगर कार्यवाह, सुषमा नकोटी, अंशुल भंडारी, दीपक गुनसोला, विनय, मनोहर लाल रतूड़ी, प्यार सिंह, ओमप्रकाश कोठारी, सुरजीत पुण्डीर, अनिल विजल्वाण, नीरज खत्री, बलवीर पुण्डीर, कुलदीप, विरेन्द्र, विजयप्रकाश हरिकृष्ण, विक्रम सिंह को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *