स्वामी रामदेव ने गंगोत्री धाम में मां गंगा के तट पर किया योग, सीएम धामी करेंगे संयुक्त अभियान दल को रवाना

  • हिमालय में जड़ी-बूटी और पादपों की खोज करेंगे आचार्य बालकृष्ण
  • नई औषधियां और नई जगहों की भी करेंगे तलाश
  • सीएम धामी दिखाएंगे उनके अभियान को हरी झंडी

गंगोत्री

Uttarakhand

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, पतंजलि आयुर्वेद हरिद्वार और भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का साझा अन्वेषण अभियान शुरू हो गया है। इस क्रम में बुधवार को गंगोत्री में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और योग गुरु बाबा रामदेव इस अन्वेषण पर्वतारोहण टीम को फ्लैग आफ करेंगे। यह दल गंगोत्री हिमालय के रक्तवन आरोहण को रवाना होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बुधवार सुबह गंगोत्री पहुंचे। फ्लैग आफ से पहले योग गुरु स्वामी रामदेव ने गंगोत्री धाम में तीन घंटे तक मां गंगा के तट पर योग किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों व गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त अन्वेषण पर्वतारोहण टीम उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए रवाना हुई थी।

अभियान के तहत अनाम चोटियों का आरोहण के साथ नई जड़ी-बूटी और पादपों की खोज करना है, जिससे हिमालय की नई वनस्पतियों को बाटनिकल सर्वे आफ इंडिया के डाटा में जोड़ा सकें।

बुधवार शाम को गंगोत्री से निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में दल भोजवासा पहुंचेगा। वीरवार को भोजवासा से रक्तवन के लिए रवाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *