आज 10 दिसंबर को प्रदोष व्रत, रविवार का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त का समय

हिमशिखर धर्म डेस्क

Uttarakhand

आज रवि प्रदोष का शुभ संयोग बना है। जो लोग प्रदोष व्रत रखते हैं वे आज भगवान शिव के साथ सूर्यदेव का पूजन भी करें। आज सूर्यदेव का दर्शन कर जल का अर्घ्य दें। आज प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखकर शिवजी का पूजन करें। नैवेद्य के रूप में गन्ना भी अर्पित करें। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को स्नान करके निकटतम मंदिर जाना चाहिए। इसके बाद वहां पर गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक कर शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से धन के स्रोत बढ़ सकते हैं।

रविवार, 10 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:53 − 12:3 तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 16:30 − 18:00 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे।

Uttarakhand
Uttarakhand

आज विशेष

  • रवि प्रदोष व्रत
  • आज का शुभ रंग : लाल, कत्थई
  • आज के पूज्य : श्री सूर्य नारायण
  • आज का मंत्र : ऊं आदित्याय नम:

आज का पंचांग

रविवार, दिसम्बर 10, 2023
सूर्योदय: 07:03
सूर्यास्त: 17:25
तिथि: द्वादशी – 07:13 तक
नक्षत्र: स्वाती – 11:50 तक
योग: अतिगण्ड – 22:35 तक
करण: तैतिल – 07:13 तक
द्वितीय करण: गर – 19:17 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: रविवार
अमान्त महीना: कार्तिक
पूर्णिमान्त महीना: मार्गशीर्ष
चन्द्र राशि: तुला – 06:12, दिसम्बर 11 तक
सूर्य राशि: वृश्चिक
शक सम्वत: 1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत: 2080 नल
गुजराती सम्वत: 2080 राक्षस

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *