ऐलान: चंबा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा ने नवीन कार्यकारिणी घोषित की, देखिए सूची

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई टिहरी: बीजेपी चंबा ग्रामीण मंडल सुशील कुमार बहुगुणा ने मंडल कार्यकारिणी घोषित कर दी है। मंडल कार्यकारिणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को इंतजार था। सुधीर बहुगुणा और विक्रम राणा को महामंत्री बनाया गया है। इस बार उन लोगों को जगह दी गई है जो पार्टी के लिए काम करने वाले नेता है।

बीजेपी चंबा ग्रामीण मंडल सुशील कुमार बहुगुणा ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल की संस्तुति पर कार्यकारिणी घोषित की। उपाध्यक्ष पद पर कुशपाल रमोला, राखी राणा, मकान सिंह, नरेन्द्र श्रीयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, नरेंद्र पंवार, गुरु प्रसाद पन्त, रेखा तोपवाल, सुनीता थपलियाल, विजय पाल रावत को मंत्री बनाया गया। मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र उनियाल, आई टी संयोजक पुष्कर लांबा और मीडिया संयोजक अजीत नेगी बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *