अनुसूया प्रसाद उनियाल बने उत्तराखण्ड गो सांसद प्रदेश प्रमुख, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया मनोनीत

नई टिहरी : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने टिहरी के गो सांसद अनुसूया प्रसाद उनियाल को उत्तराखण्ड गो सांसद प्रदेश प्रमुख मनोनीत किया है। जिससे गो भक्तों में खुशी की लहर है।

मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने टिहरी के गो सांसद अनुसूया प्रसाद उनियाल को उत्तराखण्ड गो सांसद प्रदेश प्रमुख मनोनीत किया। इससे पहलेअनुसूया प्रसाद उनियाल टिहरी के गो सांसद बनाए गए थे। अनुसूया प्रसाद उनियाल ने बताया कि अब उत्तराखण्ड में गो मतदाता बनाने का अभियान चलाया जाएगा। जिससे गौ माता को राष्ट्र माता बनाने, गौ माता की हत्या पूरी तरह बंद करने और गौमाता की रक्षा हो सके। साथ ही चुनाव के दौरान गाय के लिए वोट मांगे जाएंगे। बताया कि हर 70 विधानसभा में गो विधायक बनाए जाएंगे। साथ ही नगर पंचायत, नगर निगम में सदस्य बनाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *