नई दिल्ली।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा, मैं पीएम मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं। मैं भाजपा का बहुत आभारी हूं। मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है।