सांसद अनिल बलूनी ने आवास पर खेली होली, की राजेश्वर पैन्यूली की तारीफ़

नई दिल्ली : होली पर पर्वतीय लोक विकास समिति एवं भाजपा हिमालय परिवार के मुख्य संयोजक सी.ए. पैन्यूली की ओर से पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान बलूनी परिवार गढ़वाली गीतों में जमकर थिरके और उनकी धर्म पत्नी ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया! उनकी पत्नी ने अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत कर स्वादिष्ट जलपान भी करवाया..!


इस दौरान लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने सी ए राजेश्वर पैन्यूली को लगातार 2 वर्षो से आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है. हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए..! उन्होंने कहा कि होली के त्योहार पर सभी को परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए..! उत्तराखंड के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने खासतौर पर सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए राजेश्वर पैन्यूली की टीम का धन्यवाद दिया…! साथ ही उन्होंने प्रवासियों से गाँव में जाकर पर्व मनाने का भी आह्वान किया…’

रंगों की तरह आपस में मिल कर रहने का संदेश देती है होली
बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे. उन्होंने बताया कि यह हमारी संस्कृति की पहचान है. आनंद के साथ होली मना कर भारतीय संस्कृति को कायम रखने का प्रयास किया जाता है.
सी. ए. पैन्यूली ने बताया कि होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति को जीवंत रखने का भी संदेश देता है. होली का पर्व यह संदेश देता है कि हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए. इसे सामाजिक समरसता बरकरार रहता है.

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर & प्रदीप भंडारी भाजपा हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संयोजक प्रोफेसर सूर्य प्रकाश सेमवाल, संजय तडियाल, वीर सिंह, मंजू बिष्ट, मुरार कंडारी आदि भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *