दुखद खबर: सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

मुंबई: सहारा ग्रुप के मुखिया सुब्रत राय का निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात उन्होंने आंखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ लाया जाएगा, जहां पर सहारा शहर में अंतिम संस्कार होगा। 

Uttarakhand

10 जून 1948 को हुआ था जन्म
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था।बिहार के अरारिया जिले में जन्मे सुब्रत रॉय ने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। सहाराश्री ने वर्ष 1978 में गोरखपुर से अपना व्यवसाय शुरू किया।

सुब्रत राय सहारा को वर्ष 2004 में टाइम पत्रिका में जगह मिली थी। उस समय टाइम पत्रिका ने उनके बारे में लिखा था कि वे भारत में रेलवे के बाद दूसरे सबसे बड़े नियोक्ता यानी नौकरी देने वाले हैं। उन्होंने माइक्रो फाइनांस के जरिए देश के घर तक जगह बनाने की कोशिश की।

Uttarakhand

मिला था कई सम्मान

सुब्रत राय सहारा को कई सम्मान मिले थे। यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन ने वर्ष 2013 में उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया था। वहीं, लंदन में वर्ष 2011 में वे द बिजनेस आइकॉन ऑफ द ईयर से सम्मानित किए गए। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने वर्ष 2011 में डीलिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया। इंडिया टुडे पत्रिका ने वर्ष 2012 में सुब्रत राय को देश के दस प्रभावशाली व्यवसायियों रखा। इसके अलावा वे दर्जनों सम्मान से सम्मानित किए गए।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *