बूथ लेवल कमेटियों को मजबूत करने के लिए मैदान में उतरी भाजपा

Uttarakhand

धनोल्टी संवाददाता

भाजपा संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां  तेज कर दी है। बीजेपी ने 2022 के चुनावी समर में उतरने के लिए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के रोड मैप को तैयार कर लिया है। इसी क्रम में शनिवार को जनपद के धनोल्टी में भाजपा बूथ लेवल कमेटी की बैठक संपन्न हुुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देकर बूथ जीतो-चुनाव जीतो का नारा देकर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का धनोल्टी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यही कारण है कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखकर प्रदेश अध्यक्ष गदगद दिखे। इसके बाद धनोल्टी में बूथ लेवल कमेटी की बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एक्टिवेट करने पर मंथन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी टिप्स देकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Uttarakhand

भाजपा 90 के दशक से बूथ समितियों को मजबूत करने का नारा देती आई है। एक बूथ-20 बूथ का नारा बहुचर्चित रहा है।  अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बूथ लेवल को मजबूत करने के लिए मैदान में उतर आए हैं। ऐसे में बूथ लेवल पर बूथ अध्यक्ष के साथ ही अन्य सदस्य भी सक्रिय होने लगे हैं।

बताते चलें कि अब बूथ अध्यक्ष का महत्व यहां तक बढ़ गया है कि बूथ लेवल मीटिंग में बूथ अध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर जगह दी जा रही है। यही वजह है कि शनिवार को धनोल्टी बूथ अध्यक्ष कुलदीप नेगी को प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर स्थान देकर हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ लेवल की मीटिंग में सभी सदस्यों से एक-एक कर सीधा संवाद किया। जिसका कार्यकर्तााओं में अभूतपर्वू उत्साह दिखा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने भारत सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

गदगद दिखे कुलदीप नेगी
भाजपा के युवा कार्यकर्ता कुलदीप नेगी को धनोल्टी बूथ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ बूथ में 20 सदस्यों की टीम है। शनिवार को बूथ लेवल कमेटी की बैठक में कुलदीप नेगी को मंच पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ स्थान दिया गया। जिस पर कुलदीप नेगी का कहना है कि भाजपा पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर जो सम्मान दिया गया, वह हर्ष का विषय है।

Uttarakhand

इसके बाद धनोल्टी इको हट सभागार में भाजपा जौनपुर, नैनबाग, थौलधार मंडल से आए हुए कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीटिंग की ।

Uttarakhand