नई टिहरी। चम्बा में ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशी सुमन सजवाण निर्विरोध निर्वाचित हुई। कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का मैं पूरा प्रयास करूंगी।
भाजपा के चंबा ब्लॉक प्रभारी एवं उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद के राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने कहा ने कहा यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रणाली की पारदर्शिता और आपसी भाईचारे की अद्भुत मिसाल है। यह सफलता प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, पार्टी संगठन की मजबूत रणनीति और हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।