ग्लेशियर हादसा : नीति घाटी के सुमना में अभी तक 384 को बचाया गया, 8 शव बरामद

Uttarakhand

हिम शिखर ब्यूरो।
चमोली जिले के नीति घाटी के सुमना में बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने के बाद इसकी जद में आए सड़क निर्माण कार्य में जुटे व्यक्तियों का बचाने के लिए सेना का अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि 384 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी तक 8 शव बरामद किए गए हैं। जबकि 6 गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को चीन की सीमा से सटे सुमना इलाके में यह घटना हुई थी।

Uttarakhand

बताया गया कि चमोली में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित सुमना पर भारी बर्फबारी के कारण 23 अप्रैल को बीआरओ शिविर में हिमस्खलन हुआ। शिविर में सड़क निर्माण में जुटे मजदूर, कर्मचारी आदि मौजूद थे। जिनकी संख्या अभी साफ नहीं है। बताते चलें कि शुक्रवार को सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली थी। इस क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। घटना की सूचना के बाद से बीआरओ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी के जवान और जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई थी।

Uttarakhand

ग्लेशियर टूटने की घटना का गृह मंत्री अमित शाह ने तुरंत संज्ञान लिया था और मदद का आश्वासन दिया। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी आपदा ग्रस्त क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों के साथ बैठक की।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *