Budget 2022: क्या महंगा हुआ और क्या सस्ता, जानिए पूरी सूची

नई दिल्ली

Uttarakhand

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2022-23 का आम बजट लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। लगातार दूसरी बार उन्होंने पेपरलेस बजट किया। इस बजट में युवाओं को 60 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया है। वहीं एक साल के अंदर गरीबों के लिए पूरे देश में 80 लाख किफायती मकान बनाए जाएंगे। बजट में बहुत सी चीजें महंगी की गई हैं। वहीं, कुछ चीजों को सस्ता किया जा रहा है। जानिए बजट में आम आदमी को कहां-कहां मिली राहत और कहां जेब हुई ढीली –

क्या होगा सस्ता:

1. इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल फोन होंगे सस्ते
2. कपड़ा सस्ता होगा।
3. चमड़े का सामान सस्ता होगा
4. जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है।
5. हीरे की ज्वेलरी सस्सी होगी।
6. खेती का सामान सस्ता होगा।
7. स्टील स्क्रैप आयात रहेगा सस्ता।
8. पैकेजिंग के डिब्बे।

Uttarakhand
Uttarakhand

क्या हुआ महंगा:

1. भारत में बनाई जा सकने वाली और इम्पोर्ट होने वाली दवा महंगी होगी।
2. छाते महंगे होंगे।
3. सभी आयातित आइटम होंगे महंगे।
4. अंडरवैल्यू आर्टफिशियल गहनों के आयात को निरुत्साहित करने के लिए इस पर इंपोर्ट ड्यूटी अब 400 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। ऐसे में आने वाले वक्त में ये गहने महंगे हो सकते हैं।
5. कैपिटल गुड्स।
6. बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *