सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं, सभी की खुशहाली की प्रार्थना की

देहरादून : भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कहा कि सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भक्ति और आस्था से परिपूर्ण यह पावन अवसर सभी के लिए मंगलमय हो। कहा कि “मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूँ कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया!”

सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने आगे कहा, “विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व ‘श्री गणेश चतुर्थी’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है। गणपति बप्पा मोरया।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *