सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने गोपाष्टमी महापर्व की बधाई दी

देहरादून : सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट) बीजेपी, उत्तराखण्ड राजेश्वर पैन्यूली ने समस्त प्रदेशवासियों को ‘गोपाष्टमी’ की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि गोपाष्टमी, सनातन धर्म की संवाहिका, पुण्यसलिला गौमाता की आराधना का पर्व है। राजेश्वर पैन्यूली ने इस महापर्व के अवसर पर सभी को गौपालन, गौ संरक्षण, गौसेवा और गौरक्षा का संकल्प लेना चाहिए

Oplus_16908288

गौ माता एवं बाल गोपाल की पूजा का यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है जिसमें हम गाय के साथ-साथ बछड़े की भी पूजा करते हैं। इसलिए समस्त देशवासियों को अपने देश की प्राचीन परंपराओं का अनुसरण करते हुए यह पर्व अवश्य मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *