देहरादून : भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी।

हमारे लिए गौरव का विषय है कि आज हम विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से हैं। हमने विज्ञान, चिकित्सा, तकनीकी, अंतरिक्ष, खेल जैसे क्षेत्रों में विश्व के अग्रणी देश के रूप में उभरे हैं। आज का भारत स्वाभिमानी भारत है, आत्मनिर्भर भारत है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने हर कर्तव्य को पूरे ईमान, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएँगे।
एक बार फिर, मेरी ओर से सभी को स्वाधीनता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
धन्यवाद।
जय हिन्द!
जय भारत!