कैबिनेट बैठक संपन्न: पढ़ें धामी कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

देहरादून: देहरादून सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। पढ़ें कैबिनेट के फैसले….

Uttarakhand
Uttarakhand

कैबिनेट के फैसले
-रोडवेज में मृतक आश्रित के 195 पदों को अनफ्रीज किया गया।
-आवास नाले से दूरी 50 के बजाय पांच मीटर की गई। पेट्रोल पंप के लिए नदी से 150 मीटर रहेगी।
-समान नागरिक संहिता के अब तक के कार्यों पर कैबिनेट को बताया और अनुमोदन लिये गए। जो आदेश अब तक गए
-कर्मचारी सामूहिक बीमा योजना में 100 मासिक से 350, 200 को 700, 400 को 1400 किया गया। बीमा एक लाख से बढ़कर पांच लाख, दो लाख से बढ़कर पांच और चार लाख से बढ़कर 10 लाख किया गया।
-समूह ग के पदों की भर्ती लोक सेवा आयोग को दी थी। मृतक आश्रित के समूह ग के पद चाहे लोक सेवा आयोग की परिधि में भी आए, भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में हुआ बदलाव
-अंत्योदय व बीपीएल कार्ड धारकों को हर महीने आठ रुपये किलो के हिसाब से एक किलो नमक मिलेगा।
-देहरादून में ट्रांसपोर्ट नगर में पशु चिकित्सालय में आउट सोर्स से भर्ती।
-उत्तराखंड के हर ब्लॉक में एक-एक मोबाइल वैन फ़ॉर पशु देने को सरकार खर्च करेगी। चिकित्सा विभाग के पशु चिकित्सालय के यूजर चार्ज का 75% वो अपने पास रखेगा और 25% ट्रेजरी में जमा कराएगा।
-मेडिकल कॉलेज में पीजी करने वालों को बांड भरना पड़ता है। मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट की कमी थी। इसे देखते हुए तय हुआ कि अब उन्हें एक के बजाय दो साल बतौर सीनियर रेजिडेंट रहना होगा।
-मुख्य विकास अधिकारी के दो पद अब उपयुक्त परियोजना के तौर पर भरे जाएंगे। कैबिनेट के संज्ञान में लाया गया।
-मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना में पहले केवल दो बालिका के जन्म में किट दी जाती थी। अब लड़का हो या लड़की। किट दी जाए।
Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *