चम्बा में विराट हिंदू सम्मेलन में आह्वान, बच्चों को सनातनी शिक्षा देने की आवश्यकता

चम्बा :

नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदू सनातन धर्म की एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।


वक्ताओं ने कहा कि समाज में आपसी सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जागरूक, संस्कारवान और संगठित समाज बनाने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉ दयाशंकर विद्यालंकार ने कहा कि संघ के सौ वर्षों की यात्रा के सम्पूर्ण होने पर भारतवर्ष सहभागी बने उसी के लिए यह कार्यक्रम रखे गए है। कालखंड कोई रहा हो हमारे देश के संत, ऋषि मुनियों ने महापुरुषों ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है विश्व के अंदर कोई ऐसा देश नहीं है जिसको मां का दर्जा प्राप्त हो। केवल भारत को ही भारत माता कहा जाता है और मां कभी नहीं चाहती की किसी का कोई बुरा हो.

आरएसएस सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर ने कहा कि आज संपूर्ण हिंदू समाज की एकता का नतीजा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है. आज हिन्दू एक है तो नए नए इतिहास लिखे जा रहे है. पिछले वर्ष आस्था का महाकुंभ हुआ करोड़ों लोगों ने संगम में डुबकी लगाई और हिन्दू एकता का संदेश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *