चंबा।
नगर में शनिवार को दुर्घटना टल गई। नई टिहरी रोड़ स्थित पार्किंग में खड़ी मैक्स जीप अचानक सड़क से उतरकर नीचे की तरफ लटक गई। गनीमत रही कि मैक्स पत्थर में अटक गई। सूचना पर मौके पर पहुँची पुुलिस ने जेेेेसीबी से खींचकर वाहन को सुरक्षित निकाला।

शनिवार को एक वाहन चालक ने अपने मैक्स वाहन को नई टिहरी रोड़ स्थित पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। अचानक से खड़ा वाहन पार्किंग से उतरकर नई टिहरी से नीचे ऋषिकेश रोड़ की तरफ बीच में लटक गई। मैक्स हाईवे पर पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। बाद में जेसीबी की मदद से वाहन को बाहर निकला गया।