चंबा: भाजपा ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, सुशील ने बनाए 4 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री, 5 मंत्री  

नई टिहरी

Uttarakhand

भाजपा की चंबा ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी जारी कर दी गई है। इसमें महामंत्री पद पर खुशपाल रमोला और विनोद सुयाल तथा उपाध्यक्ष पद पर पुरूषोत्तम उनियाल, सुधीर बहुगुणा, रेखा तोपवाल, नरेंद्र सरियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा चंबा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा ने नई कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल मंत्री पर त्रिलोक सिंह चैहान, विनोद उनियाल, गुरु प्रसाद पंत, मकान सिंह, विजयपाल रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गणेश सेमवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए। मीडिया प्रभारी पर नरेंद्र पंवार और सह मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उनियाल को घोषित किया गया। अनुज रावत सोशल मीडिया प्रमुख और राकेश पुंडीर सह सोशल मीडिया प्रमुख बनाए गए हैं। महेश कोठारी, पुष्कर लांबा, रोशन लाल, रविंद्र सकलानी, गोपाल मखलोगा, कुशाल सिंह रावत, उत्तम पुंडीर, कविता देवी, धमेंद्र राणा, सुनील नेगी, हिमानंद पंत, अतुल मोहन उनियाल, अजीत सिंह नेगी, जगदीश डबराल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य मोर सिंह धनोला, कमाल सिंह पुंडीर, शिवानी बिष्ट, कृष्णा कोठारी, विमला खंणका, पदम सिंह रावत, जगदंबा नौटियाल, वीरेंद्र नेगी, हर्षमणि डबराल, गोपाल बहुगुणा, जीत राम भटट, नत्थी लाल तिवाडी संजय उनियाल, रमेश उनियाल, जय सिंह नेगी, हुकम सिंह नेगी बनाया गया। हरि प्रसाद सकलानी को जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया।

Uttarakhand
Uttarakhand

भाजपा चंबा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की संस्तुति पर नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। बहुगुणा ने कहा कि ग्रामीण मंडल की नई कार्यकारिणी से संगठन मजबूत होगा। सभी सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की अपील की है। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों को अधिक से अधिक प्रचार करके लोगों को जानकारी दी जाए।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *