राज्य आंदोलनकारी और चंबा के व्यापारी बचन सिंह नेगी का निधन, शोक

चंबा।

राज्य आंदोलनकारी, पूर्व प्रधान और चंबा के व्यापारी बचन सिंह नेगी का शनिवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। विभिन्न संगठनों से जुड़े राज्य आंदोलकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

विकासखंड चंबा के जसपुर गांव के पूर्व प्रधान बचन सिंह नेगी शनिवार को गाँव गए थे। तभी अचानक से हृदय गति रूकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर आज नगर में सुबह 11 बजे तक व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। बचन सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी रहे हैं तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे।

बचन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि बचन सिंह नेगी के निधन से गहरा आघात पहुंचा है। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

व्यापार सभा कोषाध्यक्ष रुकम सिंह नेगी ने शोक व्यक्त करते हुए बचन सिंह नेगी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेन्द्र चंद रमोला ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति दे और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व प्रमुख सोबन सिंह नेगी, पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष दरमियान सिंह सजवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, सुनील गोपाल कोठारी, दिनेश उनियाल, राजेश्वर बडोनी, साब सिंह सजवाण, विकास बहुगुणा, गणेश कोठारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *