चंबा व्यापार सभा चुनाव में बिशन सिंह भंडारी बने अध्यक्ष

Uttarakhand

हिमशिखर संवाददाता :

नई टिहरी। चंबा उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में बिशन सिंह भंडारी ने जीत दर्ज की। इस चुनाव में 393 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया।

Uttarakhand
Uttarakhand

व्यापार सभा के चुनाव में मतदान में अध्यक्ष पद पर बिशन सिंह भंडारी को 195 और अजय रावत को 176 मत मिले। जिसमें विशन सिंह भंडारी अध्यक्ष पद पर काबिज हुए। वहीं, मतदान के चुनाव अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, संजय बहुगुणा, सहायक चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह सजवाण, कृष्णा कोठारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मतदान किया गया, जिसमें 599 में से 393 लोगों ने अपने मत का उपयोग किया। बताया कि महामंत्री पद पर ज्योत सिंह रावत और कोषाध्यक्ष पद पर रुकम सिंह नेगी निर्विरोध चुने गए हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *