उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर इस साल श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। साल 2026 में चारधाम यात्रा पिछले साल की तुलना में 11 दिन पहले शुरू होने जा रही है. यात्रा का आगाज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ होगा. पिछले वर्ष (2025) चारधाम यात्रा 30 अप्रैल को शुरू हुई थी, लेकिन इस बार तिथियों के शुभ संयोग के कारण यह 19 अप्रैल से ही शुरू हो जाएगी।
नई टिहरी: देश के चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अबूझ मुहूर्त को देखते हुए भगवान विष्णु को समर्पित बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीख की घोषणा कर दी गई। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को प्रातः 6.15 बजे में श्रद्धालुओं के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।
प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 19 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। वहीं, आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए सुबह से ही नरेंद्रनगर राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। विधिवत पूजा अर्चना व पंचांग गणना के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।