चार धाम यात्रा: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय, जानिए समय

उत्तरकाशी

Uttarakhand

नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर पांच मंदिर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से शनिवार को विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। धाम के कपाट 3 मई को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे। पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने का शुभ मुहुर्त सुबह 11.15 बजे निकला है।

हिंदू नव वर्ष पर पांच मंदिर गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से आयोजित बैठक में निर्धारित किया गया कि 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाएंगे। 2 मई को मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा से आर्मी बैंड के साथ 12:15 पर गंगोत्री के लिए रवाना होगी। डोली यात्रा रात्रि विश्राम भैरव घाटी में करेगी। रात्रि में मां गंगा के भजन कीर्तन किए जाएंगे। 3 मई को सुबह 6:00 बजे भैरव घाटी से प्रस्थान कर मां गंगा की डोली ठीक 9:00 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। गंगा सहस्त्रनाम और माँ गंगा की स्तुति की जाएगी। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि सुबह 11:15 बजे गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

Uttarakhand

पूरे विधि विधान से गंगोत्री धाम के खुलेंगे कपाट

Uttarakhand

मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम में पहुंचने के बाद उत्सव डोली का गंगा स्नान होगा, सहस्त्रनाम, गंगा लहरी पाठ और भी कई सारी प्रक्रिया कपाट खुलने से पहले होंगी। इसके बाद पूरे विधि विधान से गंगोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। बता दें, श्रद्धालु आने वाले 6 महीने तक गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन कर पाएंगे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *