चम्बा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आज लगेगा शिकायत निवारण शिविर

चम्बा (टिहरी)। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, उत्तरकाशी टिहरी ज़िले में दो दिवसीय शिकायत निवारण शिविर आयोजित करने जा रहा है। यह शिविर आज 15 सितम्बर को चम्बा उपखण्ड कार्यालय (ऋषिकेश रोड स्थित बिजली घर) तथा 16 सितम्बर को टिहरी शहर के बौराड़ी उपखण्ड कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। दोनों शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे।

मंच के उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नियमित रूप से शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में चम्बा और बौराड़ी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।हालांकि, शिविर में बिजली चोरी, विद्युत दुर्घटनाओं और अन्य विवादित मामलों से संबंधित शिकायतें दर्ज नहीं की जाएंगी।

शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया

शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा जारी बिजली का बिल (या उसकी फोटोकॉपी), अन्य संबंधित दस्तावेज़ और सादे कागज़ पर लिखित प्रार्थना पत्र साथ लाना होगा।

ऑनलाइन शिकायत का विकल्प

जो उपभोक्ता शिविर में उपस्थित नहीं हो सकते, वे ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पता: उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, उत्तरकाशी, नियर विकास भवन, यूपीसीएल बिल्डिंग, लदाड़ी, उत्तरकाशी
ई-मेल: cgrfuki@gmail.com

किन शिकायतों पर होगी सुनवाई

शिविर में मुख्य रूप से बिजली आपूर्ति और गुणवत्ता से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

खराब या जला हुआ मीटर समय पर न बदलना

खपत से अधिक बिल आना

बिना रीडिंग के बिल जारी करना

बिल में नाम/पते की त्रुटि

कनेक्शन ट्रांसफर या नया कनेक्शन जारी करने में देरी

लो वोल्टेज/हाई वोल्टेज की समस्या

ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति प्रभावित होना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *