कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, थरूर को खड़गे से मिली बड़ी हार

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शशि थरूर को बड़े अंतर से पराजित किया। खड़गे की जीत के साथ ही अब कांग्रेस में खड़गे राज की शुरुआत हो चुकी है।

Uttarakhand

हिमशिखर खबर ब्यूरो

नई दिल्ली: कांग्रेस को 24 साल बाद आज पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिल गया है। 

खरगे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। खरगे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की है जबकि शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। आठ गुना ज्यादा वोटों से  खरगे को जीत मिली है। इस तरह से कांग्रेस को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष मिल गया है।

Uttarakhand

शशि थरूर ने मानी हार
शशि थरूर ने अपनी हार मानते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का पद पाना बड़े सम्मान की बात है और यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं चाहता हूं कि खरगे जी इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करे। एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

Uttarakhand

 

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *