कांग्रेस का प्रदेश भर में महंगाई व किसान मुद्दों पर पदयात्रा

देहरादून: महंगाई व किसान विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल कर केंद्र राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Uttarakhand

राजधानी देहरादून में पदयात्रा का नेतृत्व करने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश स्वयं सड़कों पर उतरे। इस दौरन प्रदर्शनकारी हम दो हमारे दोः डीजल 80 पेट्रोल सौ के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

आज राजधानी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आज कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए जहां पार्टी अध्यक्ष ने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले सात वर्षों में पैरोलियं पदार्थों में जिस प्रकार से जनता की गाड़ी कमाई लूटी है उस तरह से पूरी दुनिया में कहीं भी लूट नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ष पेट्रोल डीजल में केंद्र और राज्य सरकार साड़े र्चा लाख करोड़ रुपये की लूट कर रही है और रसोई गैस में यूपीए सरकार के जमाने से तीन गुना दाम पर अब गैस मिल रही है।

Uttarakhand

कहा कि आज देश में आम आदमी का जीना मुहाल हो हो गया है, अनाज, सब्जियां, खाने का तेल, चीनी सब कुछ आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गया है और अब जनता भाजापा की विदाई का मन बना चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता की तकलीफों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आम गरीब आदमी आज त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है और अब जनता के लिए राहत का एक मात्र रास्ता बीजीपी की विदाई है।

इसके बाद प्रीतम सिंह व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से गांधी पार्क, घंटाघर दर्शन लाल चैक से वापस घंटाघर और राजपुर रोड होते हुए कांग्रेस भवन में ही रैली समाप्त हुई।

Uttarakhand

इस दौरान पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत, उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, महामंत्री विजय सारस्वत, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक डॉक्टर जीत राम, महामंत्री ताहिर अली, शिल्पी अरोड़ा, गरिमा दसौनी, मंजू त्रिपाठी, परिणीता बडूनि, लाल चंद शर्मा, संजय किशोर, अकील अहमद, अशोक वर्मा, अर्जुन सोनकर, अर्जुन कुमार,नवीन पयाल, सीता राम नौटियाल, देवेंदर बुटोला,ललित भद्री, महेश जोशी, आदर्श सूद , राजेश चमोली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *