बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देहरादून:  डोईवाला में सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Uttarakhand

साथ ही बढ़ती महंगाई को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ रही हैं, उससे आम जनता का जीना मुहाल होता जा रहा है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौरव चैधरी का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की कीमतें रोजाना आसमान छू रही हैं।

महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। अगर यही हाल रहा तो गरीबों को परिवार पालना मुश्किल हो जाएगा। गरीब व्यक्ति आज की तारीख में गैस सिलेंडर नहीं खरीद पा रहा है।

Uttarakhand

इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर है।
वहीं, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाल कर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

Uttarakhand

साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से महंगाई पर जल्द अंकुश लगाने की मांग की।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *