धूमधाम से मनाया गया राजतिलक महोत्सव कार्यक्रम

नई टिहरी: लाडेसर आश्रम में राजतिलक महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में विशाल भंडारे मे भक्त पहुँचे।

Uttarakhand

Uttarakhand
Uttarakhand

लाडेसर आश्रम में आज 2 दिसंबर को राजतिलक कार्यक्रम को धूमधाम से मनाया गया। इसमें सुबह धार्मिक अनुष्ठान किया गया। दोपहर में विशाल निशुल्क भंडारे में विविध व्यंजन परोसे गये। इसके साथ ही कंबल भी बाटे गए। लाडेसर आश्रम सेविका मंजू शेखावत ने बताया कि इसमें यूपी, बिहार, राजस्थान, नेपाल आदि स्थानों से भक्त कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचें। ठंड के मौसम को देखते हुए आश्रम में नवंबर माह से सुबह 7 बजे से स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क चाय और बिस्कुट का वितरण किया रहा है, जो कि सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक चलता है। निशुल्क चाय को बेहतरीन बनाया जाता है, जिसको लोग आनंद से पीते हैं। साथ ही लोग अपने घरों में भी ले जाते हैं। इसके बाद सुबह 10 बजे निशुल्क मट्ठा का वितरण किया जाता है। सेविका मंजू शेखावत ने आगे बताया कि आश्रम की ओर से सनातन धर्म प्रचार-प्रसार के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *