कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में सामने आए 45,083 नए मामले, 35,840 हुए ठीक

Uttarakhand

नई दिल्ली

भारत में भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45,083 नए मामले सामने आए हैंं। हालांकि, कल के मुकाबले नए मामलों की संख्या में आज कमी आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 35,840 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 3 करोड़,18 लाख, 88 हजार, 642 लोग कोविड महामारी से ठीक हो चुके हैं। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 97.53 फीसदी दर्ज की गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CEX2.jpg

भारत में पिछले 24 घंटों में 45,083 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0023C2B.jpg

Uttarakhand

वर्तमान में सक्रिय मामले 3,68,558 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.13 प्रतिशत हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003OAXK.jpg

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,55,327 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.86 करोड़ से अधिक (51,86,42,929) जांच की जा चुकी हैं।

साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.28 प्रतिशत से नीचे, पिछले 65 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.57 प्रतिशत है। पिछले 34 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 83 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

Uttarakhand

 

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *