कौन हैं उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जो बने हैं राज्य के सबसे कम उम्र के सीएम

Uttarakhand
  • 45 साल के पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे
  • धामी ऊधम सिंह नगर के खटीमा विधानसभा सीट से हैं विधायक
  • धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनेंगे

हिमशिखर ब्यूरो
देहरादून

पुष्कर सिंह धामी सूबे के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वे एक युवा नेता हैं। धामी का जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ। धामी ऊधमसिंह नगर के खटीमा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक  हैं। पुष्कर सिंह धामी आज ही शपथ भी लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह आज शाम छह बजे सकता है।

उत्तराखंड के अबतक के सबसे युवा मुख्यमंत्री
पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। 45 साल के धामी सूबे के अबतक के सबसे युवा सीएम होंगे।

Uttarakhand

हमेशा विवादों से दूर रहे हैं धामी
पुष्कर सिंह धामी के बारे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक ऐसा नाम है जो हमेशा विवादों से दूर रहा है। पुष्कर सिंह धामी भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर काफी जोरशोर से आवाज उठाते रहे हैं। युवाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पकड़ मानी जाता है। पुष्कर सिंह धामी आरएसएस पृष्ठभूमि के नेता हैं। बताते चलें कि धामी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के भी नजदीकी हैं।

Uttarakhand

एबीवीपी और युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं
पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था। उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है। वे 1990 से 1999 तक एबीवीपी में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं। धामी 2002 से 2008 तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। वे 2012 में पहली बार विधायक चुने गए थे।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *