आज का पंचांग: वास्तविक बल

पंडित उदय शंकर भट्ट

Uttarakhand

आज आपका दिन मंगलमयी है, यही मंगलकामना है। ‘हिमशिखर खबर’ हर रोज की तरह आज भी आपके लिए पंचांग प्रस्तुत कर रहा है। आज आषाढ़ मास की 10 गते है।

आज का भगवद् चिन्तन

वास्तविक बल

जीवन की रणभूमि में विजय प्राप्त करने के लिए जितनी आवश्यकता संसाधनों की होती है, उससे भी कई अधिक भूमिका आत्मबल की होती है।संसाधनों की कमी से जीवन में हार नहीं मिलती अपितु आत्मबल अथवा आत्मविश्वास की कमी ही जीवन में पराजय का प्रमुख कारण होती है। जिसका मन हार जाता है फिर चाहे दुनिया के कितने भी साधन और शक्ति उसके पास क्यों न हो वह जरूर पराजित होता है।

निश्चित ही मन के हारे हार है और मन के जीते जीत है।कुछ न होते हुए भी जिसका मनोबल बना हुआ है वह देर से ही सही पर एक न एक दिन विजयी अवश्य होता है। इंसान की वास्तविक ताकत तो उसका स्वयं का आत्मबल ही है।मन से कभी भी हार मत मानना,नहीं तो आसान सा जीवन भी कठिन हो जाएगा।जिसके पास मनोबल है,उसकी विजय भी निश्चित है।

आज का विचार

आपका व्यक्तित्व नेक है तो भरोसा अपने व्यक्तित्व पर करो संसार में आप हर किसी के लिए सही नहीं हो सकते.!

आज का पंचांग

सूर्योदय: 05:25 ए एम
सूर्यास्त: 07:23 पी एम
तिथि: तृतीया – 01:23 ए एम, जून 25 तक
नक्षत्र: उत्तराषाढा – 03:54 पी एम तक
योग: इन्द्र – 11:52 ए एम तक
करण: वणिज – 02:25 पी एम तक
द्वितीय करण: विष्टि – 01:23 ए एम, जून 25 तक
पक्ष: कृष्ण पक्ष
वार: सोमवार
अमान्त महीना: ज्येष्ठ
पूर्णिमान्त महीना: आषाढ़
चन्द्र राशि: मकर
सूर्य राशि: मिथुन
शक सम्वत: 1946 क्रोधी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *