द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन: आज 7 शव मिले, अब तक 26 शव बरामद, 3 अब भी लापता, देखिए घटना स्थल के फोटो, रेस्क्यू जारी

हिमशिखर खबर ब्यूरो

Uttarakhand

उत्तरकाशी

द्रौपदी का डांडा (डीकेडी) चोटी पर हुए हिमस्खलन (एवलांच) में फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रशिक्षु पर्वतारोही दल के सदस्यों के बचाव के लिए आज शुक्रवार को भी खोज अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने आज 7 शव बरामद कर दिए हैं। अभी तक 26 शव बरामद हो चुके हैं। 3 पर्वतारोही अभी लापता हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि द्रौपदी का डांडा क्षेत्र में 3 लापता प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की तलाश के लिए खोज बचाव टीम जुटी हुई है।

Uttarakhand

बर्फबारी बन रही रेस्क्यू में बाधा

घटना स्थल बहुत अधिक ऊंचाई पर है। रेस्क्यू के लिए सुबह धूप आने तक का समय बेहतर रहता है। सूरज निकलने के बाद भी कोहरा रहता है। साथ ही यहां पर हर पल मौसम भी बदल रहा है। बृहस्पतिवार को भी यहां बर्फबारी हुई। ऐसे में रेस्क्यू में परेशानी हो रही है।

Uttarakhand

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी का रेस्क्यू जारी

आपको बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। घटना स्थल पर निम, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, हाई एल्टीट्यूट वार फेयर स्कूल गुलमर्ग (हॉज) के 14 व सेना के सदस्य रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।

Uttarakhand

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *