आठ बार के विधायक हरबंस कपूर का निधन, पार्टी में शोक की लहर

देहरादून

उत्तराखंड बीजेपी के लिए दुखद खबर है। गढ़ी कैंट से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर बीजेपी से 8 बार विधायक रहे। बताया जा रहा है कि उनका देर रात सोते वक्त निधन हो गया।

हरबंस कपूर के निधन पर राजनेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका अचानक इस तरह से चले जाने से हर कोई सदमे में है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *