चंबा पुलिस की लगातार पांचवीं सफलता: ई-रिक्शा से ढोई जा रही 20 पेटी शराब पकडी

चंबाः थाना पुलिस ने कुमाल्डा क्षेत्र में ई-रिक्शा से चुनाव में बांटने के लिए लाई जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफतार किया हे। दोनों आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया है |

थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी है। मंगलवार सायं को कुमाल्डा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध ई रिक्शा को चेक किया गया। जिसमें 20 पेटी शराब बरामद की गई।

ई रिक्शा में दो ब्यक्ति शराब की तस्करी कर चुनाव में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। ई रिक्शा चालक सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर – 01 हैप्पी एनक्लेव, कनाल रोड राजपुर थाना राजपुर देहरादून वह एक अन्य साथी कुलदीप परछा पुत्र अमर सिंह निवासी विवेक विहार, जाखन राजपुर रोड, थाना राजपुर देहरादून से 15 पेटी मसालेदार देसी शराब मार्का माल्टा( कुल 675 पाउच ) तथा 05 पेटी बियर(कुल 120 केन) bee young कंपनी की बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।

शराब के लिए प्रयुक्त होने वाले ई रिक्शा को सीज कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना चंबा पर मु0अ0सं0 – 22/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनिमय बनाम सचिन आदि 02 नफर पंजीकृत किया गया ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *